
Health Benefits of cardamom Ilaichi Ke Swasthya Laabh
नई दिल्ली। इलायची के कई सारे स्वास्थ्य लाभ है यह हमारे शरीर के लिए काफी बेनिफिशियल है । अधिकतर इलायची का प्रयोग मिठाई यह किसी मीठे पदार्थ में किया जाता है । सब्जियों में भी खुशबू के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम जैसे खनिज पदार्थ मौजूद हैं। इंसान के रक्त, शरीर में मौजूद तरल और ऊतकों का प्रमुख तत्व पोटेशियम है। इलाइची में ये भरपूर मात्रा में होता है।
दिल के लिए लाभदायक
आजकल हृदय रोग आम हो गया है यानी अक्सर लोगों की दिल की धड़कन कम हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल की धड़कन को सही रखने में छोटी इलायची का सेवन बहुत कारगर साबित होता है।
फेफड़ों की समस्या दूर करे
छोटी इलायची से फेफड़ों में रक्तसंचार तेज गति से होने लगता है। इससे सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। आयुर्वेद में इलायची की तासीर गर्म मानी गई है, जो कि शरीर को गर्मी देती है।
ब्लडप्रेशर में लाभदायक
छोटी इलायची का सेवन रक्तचाप नियंत्रण में कारगर होती है। मानव शरीर में अधिकतर बीमारियां उच्च रक्तचाप के कारण जन्म लेती हैं। सुबह गर्म पानी के साथ तीन इलायची का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रण में किया जा सकता है।
इलायची का तेल और इलायची का अर्क का उपयोग करने से फंगल इंफेक्शन, फूड प्यॉवजनिंग और पाचन संबंधी रोगों में रामबाण का काम करती है। इलायची के दानों का बेल की छाल के साथ काढ़ा बनाकर पीने से बुखार में लाभ होता है। इस काढ़े का सेवन दिन में 2-3 बार करें।
Updated on:
21 Dec 2021, 11:13 AM IST
Published on:
23 Oct 2021, 8:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.