2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cassava Benefits: सेहत से जुड़े कसावा के फायदे

  Cassava Benefits: हमारे शरीर के बेहतर ढंग से काम करने के लिए मांसपेशियों की मजबूती आवश्यक है। कमजोर मांसपेशियां व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में असमर्थ बना सकती हैं। इसलिए स्ट्रांग मसल्स पाने के लिए कसावा का आटा फायदेमंद हो सकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 8 Dec 2021, 11:04 PM IST

cassava.jpg

Health Benefits of Cassava In Hindi Cassava-Ke-Fayde

नई दिल्ली। Cassava Benefits: जड़ युक्त खाद्य पदार्थ कसावा के सेहत संबंधी कई फायदे बताए गए हैं। यह हमारे स्वास्थ्य से लेकर त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। साथ ही कसावा की जड़ों और पत्तियों दोनों में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। तो आइए जानते हैं प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कसावा के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में...

1. स्ट्रांग मसल्स के लिए
हमारे शरीर के बेहतर ढंग से काम करने के लिए मांसपेशियों की मजबूती आवश्यक है। कमजोर मांसपेशियां व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने में असमर्थ बना सकती हैं। इसलिए स्ट्रांग मसल्स पाने के लिए कसावा का आटा फायदेमंद हो सकता है। प्रोटीन युक्त कसावा के आटे के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही ऊतकों को भी पोषण मिलता है।

2. वजन कम करने में सहायक
मोटापा और बढ़ता हुआ वजन ढेरों समस्याएं साथ लेकर आता है। वैसे भी आजकल लोगों की जीवनशैली और खानपान की आदतें ऐसी हो गई हैं कि बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। बढ़े हुए वजन को कम करना इतना आसान काम भी नहीं होता है। ऐसे में व्यायाम और सही खानपान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाने और वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट में फाइबर युक्त कसावा को शामिल किया जा सकता है।

3. सिरदर्द में आराम के लिए
आजकल दुनिया भर की चिंताओं और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में सिरदर्द की समस्या आम बात हो गई है। सिर दर्द से परेशान व्यक्ति का कोई काम करने में मन नहीं लगता है। लेकिन सर दर्द को दूर करने के लिए बार-बार दवाइयों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कसावा की मदद ली जा सकती है। इस उपाय को करने के लिए आप लगभग 60 ग्राम कसावा की पत्तियों को 2 घंटे पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इन्हें ब्लेंड करके रस तैयार कर लें। सिर दर्द में आराम पाने के लिए दिन में कम से कम 2 बार इस रस को पिएं।

4. डायरिया की समस्या में
डायरिया होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। पतले दस्त होने की स्थिति में शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इसलिए डायरिया की समस्या से परेशान व्यक्ति के लिए कसावा के टुकड़े फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए आप कसावा के कुछ टुकड़े लेकर उन्हें पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी का तापमान सामान्य होने पर उसे छानकर दिन में दो-तीन बार सेवन करें। इससे आपको जल्द आराम मिल जाएगा।

5. त्वचा के लिए
त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी कसावा के फायदे देखे जा सकते हैं। इसलिए आप कसावा के छिलके को पीसकर एक फेस पैक तैयार कर लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। कसावा के फेस पैक से आपकी त्वचा बेदाग होने के साथ ही यह त्वचा को प्राकृतिक नमी भी प्रदान करता है। इस प्रकार त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी कसावा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल