पहला तरीका: एक बर्तन लें उसमें आधा गिलास पानी डालकर गर्म करें फिर इसमें अजवाइन को मिला लें, अब इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से पेट में होने वाले दर्द से जल्द आपको राहत मिल जाएगी वहीं गैस की समस्या भी दूर हो जाएगी।
दूसरा तरीका: एक चम्मच अजवाइन लें अब इसमें आधा चम्मच हींग को मिला लें, फिर इसे गुनगुने पानी में मिला के सेवन कर लें, ज्यादा दर्द हो रहा है तो सुबह और शाम दोनों समय इसका सेवन कर सकते हैं।
तीसरा तरीका: पथरी में होने वाला दर्द या एसिडिटी की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो अजवाइन के साथ में बराबर की मात्रा में जीरे को मिला लें, अब इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर इनका सेवन करें, इनके सेवन से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी।
चौथा तरीका: बदहजमी का शिकार हो गए हैं या पेट में जलन हो रही है, तो इसे दूर करने के लिए साबुत अजवाइन को लें, अब इसको गुनगुने पानी के साथ अच्छे से चबा के खा जाएँ, राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: वेट को करना चाहते हैं कम तो नींबू के साथ करें गुड़ का सेवन, जानिए अन्य फायदों के बारे में भी