2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banana Tea Benefits: केले की चाय के है कमाल के फायदे, हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में करता है मदद

Banana Tea Benefits: केले की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। केले की चाय कई पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। केले की चाय पीने से हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 5 Aug 2022, 2:13 PM IST

Banana Tea Benefits: केले की चाय के है कमाल के फायदे, हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में करता है मदद

Health benefits of drinking banana tea for heart

Banana Tea Benefits: केला का सेवन करने से ही नहीं इसके चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। केले की चाय का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। आमतौर पर लोग केले की चाय बनाने के लिए केले को छिलके के साथ ही इस्तेमाल करते हैं। केले की चाय में कई सारे पोषक तत्त्वों के गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए केले की चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है।साथ ही इसका सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते है केले की चाय पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

केले की चाय के फायदे

1. हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए केले की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर कम करने और हार्ट की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते है। जिससे हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना पेट की समस्याओं के लिए है रामबाण इलाज

2. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए केले की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केले की चाय मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ावा देती है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से वजन को कम करने में मदद मिलती है।


3. डिप्रेशन को कम करने में फायदेमंद
डिप्रेशन को कम करने के लिए केले की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केले की चाय हार्मोन के लेवल को बैलैंस करने में मदद करती है। साथ ही ये मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने में भी मदद करती है। जिससे डिप्रेशन और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: कमजोर लिवर को मजबूत बनाने के लिए करें इन फलों का सेवन, हमेशा रहेंगे स्वस्थ


4. अनिद्रा की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए केले की चाय का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केले की चाय में ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन होते है जो नींद को बढ़ावा देने वाले हार्मोन्स का उत्पादन बढ़ता है। जिससे आपका दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती ।है जिससे अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल