1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kokum Juice Benefits: कोकम जूस पीने से सेहत को मिलते है कमाल के फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करता है मदद

Kokum Juice Benefits: कोकम जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कोकम कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कोकम जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 4 Sep 2022, 8:46 PM IST

Kokum Juice Benefits: कोकम जूस पीने से सेहत को मिलते है कमाल के फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में करता है मदद

Health benefits of drinking kokum juice for healthy heart

Kokum Juice Benefits: कोकम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कोकम से बने इसके जूस का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कोकम में कई तरह से औषधीय गुण पाए जाते हैं। कोकम जूस गर्मियों के मौसम के लिए एक काफी अच्छा और परफेक्ट ड्रिंक है। कोकम जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम मैग्नीशियम और जिंक जैसे अन्य पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई सारी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। कोकम जूस हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं काेकम जूस पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

कोकम जूस के फायदे

हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कोकम जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है। साथ ही कोकम में कोलेस्ट्रॉल, सैच्युरेटेड फैट बिल्कुल नहीं होता है। जिससे हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: अमरूद ही नही, अमरूद की पत्तियों में छिपे हैं कई अनगिनत राज, पाचन को दुरुस्त बनाने में करता है मदद

इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए कोकम जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंटरी एंजेट के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कोकम जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कोकम में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे पेट एकदम ठीक रहता है और पेट से जुड़ी सारी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: लेमन ग्रास तेल से भी सेहत को मिलते है कई अद्भुत फायदे, सूजन को कम कर करने में होता है सहायक

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल