
Health benefits of eating boiled potatoes for digestion
Boiled Potatoes: आलू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन उबले हुए आलू का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। उबले आलू में विटामिन-सी, बी-कॉम्प्लेक्स, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व के भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी और फैट कम होता है। उबला हुआ आलू पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा उबले आलू का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं उबले आलू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
उबले आलू खाने के फायदे
1. पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: अनार डायबिटीज, हार्ट और सूजन संबंधी बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अन्य फायदे
2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के चपेट में आने से भी बचाने में मदद करता है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में कैल्शियम और फॉस्फोरस के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है।
यह भी पढ़े: गणपति बप्पा के मन पसंदीदा मोदक में छिपे हैं सेहत के कई अनगिनत राज, थायराइड में होता है फायदेमंद
4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए उबले आलू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उबले आलू में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Published on:
05 Sept 2022 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
