2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Egg Yolk Benefits: अंडे की जर्दी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Egg Yolk Benefits: अंडे की जर्दी आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 Feb 2022, 11:13 PM IST

Health Benefits of Egg Yolk In Hindi

Health Benefits of Egg Yolk In Hindi

अंडे को प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना गया है। अंडे का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। लेकिन कुछ लोग उबले हुए अंडे में से अंडे की जर्दी यानी उसका पीला भाग अलग कर देते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यह शरीर के लिए इतनी फायदेमंद नहीं होती है। लेकिन आपको बता दें कि सीमित मात्रा में सेवन करने पर अंडे की जर्दी भी अंडे के सफेद भाग की तरह ही आपको कई फायदे पहुंचा सकती है। अंडे की जर्दी में कई पोषक तत्व जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, विटामिन-ए, विटामिन B12, ई और फोलेट आदि पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं अंडे की जर्दी खाने के फायदों के बारे में...

1. गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में
वजन घटाने वाले लोग अक्सर अंडे की जर्दी को निकालकर अंडे का केवल सफेद भाग से खाना पसंद करते हैं। क्योंकि उनका मानना होता है कि इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। लेकिन पूरी सच्चाई यह है कि अंडे की जर्दी का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता जरूर है, परंतु वह गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक होता है। साथ ही अंडे की जर्दी खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मदद मिलती है।

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए
अंडे की जर्दी आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि इसमें विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

3. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
आपको बता दें कि अंडे के सफेद भाग की तुलना में अंडे की जर्दी में अधिक प्रोटीन मौजूद होता है। साथ ही अंडे की जर्दी में मैग्नीशियम, आयरन तथा पोटेशियम जैसे कई विटामिन और खनिज भी मौजूद होते हैं, जो आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, अंडे की जर्दी का सेवन याददाश्त बढ़ाने के साथ ही अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता यह है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल