1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hing and Ghee Benefits: पेट की ऐंठन और दर्द को दूर करने में फायदेमंद होता है हींग और घी, जानें इसके अद्भुत फायदे

Hing and Ghee Benefits: हींग और घी का एक साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते है। हींग और घी का एक साथ सेवन करने से पेट संबंधित समस्याओं से राहत पाने में मदद मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 6 Sep 2022, 4:21 PM IST

Hing and Ghee Benefits: पेट की ऐंठन और दर्द को दूर करने में फायदेमंद होता है हींग और घी, जानें इसके अद्भुत फायदे

Health benefits of hing and ghee in hindi

Hing and Ghee Benefits: हींग और घी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हींग और घी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब हींग और घी का एक साथ सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। घी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन के, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो वहीं हींग में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फेरस, आयरन, कैरोटीन, राइबोफ्लोविन और कार्बोहाइड्रेट के भरपूर गुण पाए जाते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। हींग और घी का एक साथ सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या दूर होती है। साथ ही इनका एक साथ सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। तो आइए जानते हैं हींग और घी का एक साथ सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

हींग और घी के फायदे

1. पेट की ऐंठन और दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
पेट की ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाता है। इनका एक साथ सेवन करने से पेट की ऐंठन और दर्द से जल्द आराम मिलता है।
यह भी पढ़े: पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं उबले आलू, जानें इसके कमाल के फायदे

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

3. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से सेहत को मिलेंगे ये अद्भुत फायदे, दिमाग होता है तेज

4. सिर दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
सिर दर्द से राहत दिलाने पाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग और घी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को शांत कर सिर दर्द में राहत दिलाते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल