
Health Benefits of Kesar Tea In Hindi Kesar Ki Chai Peene Ke Fayde
केसर की मिठाई अथवा केसर वाले दूध का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका स्वाद और सुगंध दोनों ही लाजवाब होते हैं। कई व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली केसर सबसे महंगे मसालों में से एक भी है। केसर का सेवन सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना गया है। लेकिन केसर वाली चाय का सेवन भी आपको कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ दे सकता है। तो आइए जानते हैं कि केसर की चाय पीने से होने वाले फायदों के बारे में...
1. सर्दी-खांसी में फायदेमंद
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम आदि की समस्या लगी रहती है। ऐसे में केसर वाली चाय का सेवन खांसी, जुखाम या बुखार आदि की समस्या में राहत पहुंचा सकता है। क्योंकि केसर की चाय की तासीर गर्म होने के साथ इसमें हीलिंग गुण भी मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट युद्ध केसर की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने के कारण आपको वायरल से लड़ने में सहायता मिलती है।
2. मेंस्ट्रूअल पेन को कम करे
केसर की चाय का सेवन आपको मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द तथा अन्य सुविधाओं में भी आराम दिला सकता है। इसलिए पीरियड्स के दिनों में एक कप गरमागरम केसर की चाय पीने से एनर्जी आने के साथ ही दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा फ्री प्रीमेंस्ट्रूअल सिंड्रोम के लक्षणों को नियंत्रित करने में भी केसर की चाय पीने के फायदे देखे जा सकते हैं।
3. ब्लड प्रेशर नियंत्रण में
केसर की चाय पीने का एक फायदा यह भी है कि यह आपकी रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है। केसर की चाय में एंटीइन्फ्लेमेटरी तथा एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आपके ब्लड प्रेशर तथा कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में काफी सहायक होते हैं। इसके अलावा रोजाना एक कप केसर की चाय का सेवन आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचा सकता है।
Updated on:
26 Jan 2022, 10:29 PM IST
Published on:
26 Jan 2022, 10:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.