28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nagkesar Benefits: नागकेसर कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, पेट की दिक्कत को करे दूर

Nagkesar Benefits: नागकेसर का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नागकेसर पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए नागकेसर का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 30 Aug 2022, 11:12 AM IST

Nagkesar Benefits: नागकेसर कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, पेट की दिक्कत को करे दूर

Health benefits of Nagkesar Nagkesar ke fayde

Nagkesar Benefits: नागकेसर का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। नागकेसर एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण च्यवनप्राश बनाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है। नागकेसर की पत्तियां, जड़, फल, बीज आदि सभी का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। नागकेसर की पत्तियां लाल रंग की होती हैं। इसके फूल सफेद पीले रंग के होते हैं। नागकेसर के फूलों के अंदर पीले केसरी रंग के पुंकेसर आते हैं इन्हें ही नागकेसर कहा जाता है। नागकेसर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों से भी राहत दिलाने में मदद करता हैं। तो आइए जानते नागकेसर का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

नागकेसर के फायदे

पेट की दिक्कतों को दूर करने में फायदेमंद
पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए नागकेसर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नागकेसर के चूर्ण को शहद या चीनी के साथ मिलाकर सेवन करने से पेट की दिक्कतों से राहत मिलती है। साथ ही ये गैस, पेट दर्द, अपच, एसिडिटी, पेट में जलन और सूजन जैसी दिक्कतों को दूर करने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: आलू ही नहीं, आलू के छिलके भी सेहत और स्किन के लिए होते हैं फायदेमंद, जानें इसके कमाल के फायदे

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए नागकेसर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नागकेसर पौधे के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाकर इस पेस्ट को सिर पर लगाने से सर्दी-जुकाम की दिक्कत से राहत मिलती है।

पीरियड्स में फायदेमंद
पीरियड्स में नागकेसर का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक खून आता है या लंबे समय तक दर्द रहता है। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए नागकेसर का इस्तेमाल करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: कांटेदार नागफनी के भी हैं कई अनगिनत फायदे, वजन कम करने में होता है सहायक

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल