2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Peanut Benefits: मूंगफली में छिपे है सेहत के अनगिनत फायदे, डायबिटीज मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

Peanut Benefits: मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मूंगफली प्रोटीन और फाइबर के गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 3 Aug 2022, 12:16 PM IST

Peanut Benefits: मूंगफली में छिपे है सेहत के अनगिनत फायदे, डायबिटीज मरीजों के लिए होता है फायदेमंद

Health benefits of peanut for diabetes patients

Peanut Benefits: मूंगफली का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है। मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन, कैलिशयम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम, पॉलीफेनोल, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्त्व के गुण पाए जाते है, जो शरीर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते है। मूंगफली का सेवन करना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही ये दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है मूंगफली का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

मूंगफली खाने के फायदे

1. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज मरीजों के लिए मूंगफली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में फाइबर, मैग्नीशियम और हार्ट हेल्दी ऑयल्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते है। मूंगफली टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में करें इन ड्राई फ्रूट्स को शामिल

2. दिल के लिए फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए मूंगफली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। ये हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

3. पाचन शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद
पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए मूंगफली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: दूध में सौंफ मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में होता है फायदेमंद

4. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए मूंगफली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जिसकी वजह से पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल