30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Puffed Rice Benefits: मुरमुरे खाने से मिलते हैं अनेकों फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है फायदेमंद

Puffed Rice Benefits: मुरमुरे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मुरमुरे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मुरमुरे का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ये एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 29 May 2022, 7:25 PM IST

Puffed Rice Benefits: मुरमुरे खाने से मिलते हैं अनेकों फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है फायदेमंद

Health benefits of Puffed Rice Murmure khane ke fayde

Puffed Rice Benefits: मुरमुरे का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। मुरमुरे में आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये कैल्शियम, विटामिन और मिनरल के गुणों से भरपूर होता है। मुरमुरे का सेवन करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है और इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। मुरमुरे का सेवन करने से शरीर को बहुत ही फायदे मिलते हैं। इसलिए आप रोजाना मुरमुरे का सेवन जरूर करें। तो आइए जानते हैं मुरमुरे खाने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

मुरमुरे खाने के फायदे

1. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
एनर्जी बढ़ाने के लिए मुरमुरे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। एनर्जी बढ़ाने के लिए करें मुरमुरे का सेवन।
यह भी पढ़े: जानिए आलूबुखारा खाने के अचूक फायदे, आंखों की रोशनी बढ़ाने में होता है सहायक

2. पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए मुरमुरे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुरमुरे में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मुरमुरे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुरमुरे में कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये जोड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में ये 4 जूस दिलाएंगे आपको ठंडक का एहसास, जानें इनके कमाल के फायदे

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मुरमुरे का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुरमुरे में विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और कई समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।