31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, दिल को स्वस्थ रखने में होता है मददगार

Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है कद्दू कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है। कद्दू का जूस दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 30 Jun 2022, 2:35 PM IST

Pumpkin Juice Benefits: कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, दिल को स्वस्थ रखने में होता है मददगार

Health benefits of pumpkin juice for keep heart healthy

Pumpkin Juice Benefits: बहुत से लोग कद्दू का सेवन करना पसंद नहीं करते है, लेकिन कद्दू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कद्दू की तरह इसके जूस का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। क्योंकि कद्दू में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कद्दू का जूस रोजाना पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है। साथ ही ये दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

कद्दू का जूस पीने के फायदे

1. दिल स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
दिल स्वस्थ बनाए रखने के लिए कद्दू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कद्दू में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता हैं। साथ ही ये दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करता हैं।
यह भी पढ़े: टिंडे की सब्जी वजन कम करने से लेकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में होता है सहायक, जानें इसके अन्य फायदे

2. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए कद्दू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कद्दू में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

3. किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए कद्दू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना 3 बार कद्दू का जूस पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है। इसलिए स्टोन होने पर कद्दू के जूस का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: व्हीटग्रास ग्रास जूस के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

4. अनिद्रा की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए कद्दू के जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कद्दू में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड के गुण पाए जाते हैं जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इससे नींद भी बेहतर आती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल