31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quinoa Benefits: क्विनोआ से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

Quinoa Benefits: क्विनोआ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्विनोआ कई सारे पोषक तत्व के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर के सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। क्विनोआ शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 31 May 2022, 2:00 PM IST

Quinoa Benefits: क्विनोआ से सेहत को मिलते हैं कमाल के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार

Health benefits of Quinoa Quinoa khane ke fayde

Quinoa Benefits: क्विनोआ का सेवन करने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर क्विनोआ शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्विनोआ दूसरे अनाज की तरह ही एक तरह का बीज होता है। क्विनोआ फाइबर, आयरन और प्रोटीन के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटी कैंसर, एंटी सेप्टिक और एंटी एजिंग जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। क्विनोआ का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही एनीमिया की समस्या से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं क्विनोआ का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

क्विनोआ खाने के फायदे

1. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
पाचन को बेहतर बनाने के लिए क्विनोआ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्विनोआ में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करती है।
यह भी पढ़े: आंखों की रोशनी बढ़ाने से साथ पाचन को दुरुस्त को करती है खुबानी, जानें इसके फायदे

2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्विनोआ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्विनोआ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, मैंगनीज और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही ये ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाने में मदद करते है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्विनोआ में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती है। ऐसा करने से वजन कम करने में मदद मिलता है।
यह नहीं पढ़े: पाचन तंत्र को करना चाहते हैं मजबूत, तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

4. शरीर में खून को कमी को पूरा करने में फायदेमंद
शरीर में खून को कमी को पूरा करने के लिए क्विनोआ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्विनोआ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते है, जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल