28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sabudana Benefits: हड्डियां मजबूत करने के साथ ही, वजन घटाने में फायदेमंद होता है साबूदाना

Sabudana Benefits: साबूदाना खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साबूदाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साबूदाना का नियमित रूप से सेवन करने से जोड़ों का दर्द और हड्डियों का दर्द ठीक हो जाता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 29 Apr 2022, 9:06 PM IST

Sabudana Benefits: हड्डियां मजबूत करने के साथ ही, वजन घटाने में फायदेमंद होता है साबूदाना

Health benefits of Sabudana Sabudana khane ke swasthya laabh

Sabudana Benefits: साबूदाना खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। साबूदाने में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कई सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर साबूदाना खाने से हड्डियों में ताकत बनी रहती है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा तो ज्‍यादा होती है लेकिन फैट कम पाया जाता है। साबूदाना खाने के कई ऐसे लाभ हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं साबूदाना खाने के फायदे के बारे में

साबूदाना खाने के फायदे


1. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता

पेट में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर साबूदाना खाना काफी लाभदायक साबित होता है। साबूदाना का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहता है। यह पाचन क्रिया को ठीक कर गैस, अपच आदि समस्याओं में भी लाभ देता है।

यह भी पढ़े: खीरे के छिलके भी देते हैं गजब के फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है फायदेमंद

2. एनिमिया की समस्या को दूर करता

साबूदाना का सेवन करने से एनिमिया की समस्या भी दूर होती है। क्योंकि साबूदाना में आयरन होता है जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है। इसलिए साबूदाना का नियमित रूप से सेवन जरूर करें।

3. हड्डियों को मजबूत बनाता

साबूदाना का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। क्योंकि साबूदाने में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और अवश्यक लचीलेपन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप नियमित रूप से साबूदाने का सेवन जरूर करें।

4. वजन बढ़ाने में फायदेमंद

वजन बढ़ाने के लिए साबूदाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आज के समय में लोग अपने वजन को कम करना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्‍हें अच्‍छी सेहत के लिए वजन बढ़ाने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों के लिए साबूदाना एक बेहतर विकल्प है। अगर आप नियमित रूप से साबूदाने का सेवन करते हैं तो इससे वजन जल्‍दी बढ़ता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल