29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Soybean Benefits: सोयाबीन के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Soybean Benefits: सोयाबीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सोयाबीन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। सोयाबीन का सेवन करना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 10 Jul 2022, 4:39 PM IST

Soybean Benefits: सोयाबीन के है कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Health benefits of Soybean Soybean khane ke fayde

Soybean Benefits: सोयाबीन का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। सोयाबीन में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, थाइ‍मीन, राइबोफ्लेविन अमीनो अम्ल, फेनोलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सोयाबीन हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं सोयाबीन का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में

सोयाबीन खाने के फायदे

1. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सोयाबीन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सोयाबीन में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद अनसैचरेटेड फैट्स बैड कलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़े: पपीता का जूस पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक

2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सोयाबीन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो रोजाना सोयाबीन खाएं। क्योंकि सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है।

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सोयाबीन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सोयाबीन में कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो हड्ड‍ियों के लिए लाभदायक होता है। यह हड्ड‍ियों को पोषण देता है जिससे वे कमजोर नहीं होती और हड्डी टूटने का खतरा भी कम होता है।
यह भी पढ़े: जरूरत से ज्यादा अलसी का सेवन करना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

4. शरीर के विकास में फायदेमंद
शरीर का विकास करने के लिए सोयाबीन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सोयाबीन शरीर के विकास में मदद करता है। यह त्वचा, मांसपेशियां, नाखून, बाल के विकास में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह फेफड़ों, हृदय, शरीर के आंतरिक भागो की रचना में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।