5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: तुलसी की पत्तियों का नियमित सेवन बीमारियों से रखेगा दूर, जानें सही तरीका

Benefits of basil leaves: आयुर्वेद में जड़ी बूटियां ही बीमारी की औषधि होती है। किसी भी बीमारी के आयुर्वेदिक इलाज में सबसे ज्यादा जरुरी होता है उसके सेवन का सही तरीका और परहेज वाली चीजों से दूरी बनाना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 16 Sep 2021, 8:36 AM IST

Benefits of besils

Benefits of basil leaves: आयुर्वेद में जड़ी बूटियां ही बीमारी की औषधि होती है। किसी भी बीमारी के आयुर्वेदिक इलाज में सबसे ज्यादा जरुरी होता है उसके सेवन का सही तरीका और परहेज वाली चीजों से दूरी बनाना। इन जड़ी बूटियों के सेवन से व्यक्ति को बीमारी में तुरंत राहत मिलती है। यदि इन जड़ी बूटियों का सेवन नियमित रूप से किया जाता है तो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। आज हम ऐसी ही जड़ी बूटी के बारे में बात कर रहे हैं जिसका नियमित सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस प्रसिद्ध जड़ी बूटी का नाम है तुलसी। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...


तुलसी के अंदर प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, फाइबर, एंटीबैक्टीरियल गुण आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। यदि तुलसी का सेवन खाली पेट किया जाता है तो यह सेहत को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। बहुत से लोग सुबह की चाय में तुलसी को अनिवार्य रूप से शामिल करते हैं। भगवान के मंदिर में जाने वाले व्यक्ति भी दिन की शुरुआत चरणामृत से करते हैं। चरणामृत में भी तुलसी होती है।

Read More: वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती, हो सकती है गंभीर बीमारियां

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को संक्रमण से बचाता है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं। जिन व्यक्तियों को बीमारियां जल्द हो जाती है उन्हें नियमित रूप से तुलसी का सेवन करना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है
तुलसी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। सुबह खाली पेट नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही तुलसी शरीर में उर्जा बनाए रखती है और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखती है। ब्लड शुगर वाले मरीजों को नियमित रूप से खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए।

Read More: थायरॉइड हार्मोन को नियंत्रित रखने के लिए करें ये आयुर्वेदिक इलाज

सर्दी जुकाम और बुखार से बचाव
वायरल से बचाव के लिए हॉस्पिटल की दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करें और रात्रि में काढ़ा बनाकर पिएं। खाली पेट खाई गई तुलसी सर्दी जुकाम की समस्या में भी राहत देती है।

वजन कंट्रोल करने में कारगर
मोटापे के शिकार लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइट प्लान और व्यायाम करते हैं। बावजूद उसके वजन में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में वजन को कम करने में तुलसी कारगर हो सकती है। तुलसी के नियमित सेवन से अत्यधिक चर्बी को दूर करने में मदद मिलती है। तुलसी वजन को कम करने के साथ ही पाचन क्रिया को ठीक रखती है।

Read More: बीमारियों से लडऩे की ताकत देता है जिंक, इन चीजों का करें सेवन

मुंह की दुर्गंध को करे दूर
तुलसी के अंदर पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण सांसो को ताजगी प्रदान करते हैं। जो लोग सांसों की बदबू से परेशान हैंम उन्हें इस समस्या को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। नियमित खाली पेट सेवन करने से तुरंत फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।