30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: महिलाओं के लिए ये टिप्स काम आ सकते हैं,इम्युनिटी होगी बूस्ट और बीमारियां होंगी दूर

Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर मे अक्सर कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है,ऐसे में यदि आप इस समस्या करना चाहती हैं और स्वस्थ रहना चाहती हैं,तो ये आसान से टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 5 Jan 2022, 6:57 PM IST

Health Tips: महिलाओं के लिए ये टिप्स काम आ सकते हैं,इम्युनिटी होगी बूस्ट और बीमारियां होंगी दूर

Health Tips

नई दिल्ली। बढ़ती उम्र में अक्सर महिलाओं के शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, वहीं उनको बीमारी होने का खतरा भी अधिक रहता है,ऐसे में उनको जरूरत होती है कुछ ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल करने कि जो उनको लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। यदि आपकी इम्युनिटी मजबूत रहेगी तो ऐसे में बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए आपको भी इन टिप्स के बारे में जानना चाहिए।

जानिए क्यों होती है इम्युनिटी कमजोर
-प्रदूषित वातावरण में ज्यादा देर रहने से
-शारीरिक श्रम को न करना
-नींद पूरी न होने से
-दवाइयों के ज्यादा सेवन से
-डाइट को प्रॉपर तरीके से फॉलो न करने से
-शराब का सेवन जरूरत से ज्यादा करने से
-खाने में ज्यादा तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन करने से

अच्छी नींद लें
अच्छी नींद न केवल आपके शरीर को स्वस्थ बना के रखने में सहायक होती है, वहीं अच्छी नींद लेने से आपका मूड भी लंबे समय तक फ्रेश रहता है,इसलिए कोशिश करें कि अच्छी नींद जरूर लें ताकि बीमारियां दूर रहे वहीं ये इम्युनिटी को बूस्ट रखने में भी सहायक होती है। नींद की कमी मस्तिष्क की गतिविधि को बाधित करती है,और आपको थका देती है।

संतुलित आहार
यदि आप संतुलित आहार को डाइट में शामिल करते हैं तो ये न केवल आपको बीमारियों से दूर करता है साथ ही साथ ये ये अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी शरीर से दूर करता है,यदि बीमारियों को दूर करना चाहते हैं और इम्युनिटी को बूस्ट करना चाहती हैं तो संतुलित आहार ही खाएं, इस बात का भी ध्यान रखें कि खाने में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

पानी का सेवन करना
पानी न केवल आपके बॉडी को हाइड्रेट रखता है बल्कि ये आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखता है,कोशिश करें कि आप रोजाना कम से कम 8 से लेकर 10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें,ताकि आप लंबे समय तक स्वस्थ वहीं ये त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखने में सहायक होता है और रोजाना पानी के सेवन से पेट से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर होती है।

रोजाना व्यायाम करना
यदि आप रोजाना व्यायाम करते हैं तो ये आपको स्वस्थ बना के रखता है वहीं ये इम्युनिटी को भी बूस्ट करने में सहायक होता है, यदि आप लंबे समय तक स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोजाना व्यायाम करें। बढ़ती उम्र में अक्सर महिलाओं को कोई न कोई समस्या होती ही रहती है, वहीं ये आपको ऊर्जावान बना के रखने में सहायक होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल