30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पेशाब में जलन दूर करने के साथ ही शरीर को ठंडक पहुंचता है गोंद कतीरा

Health Tips: गोंद कतीरा एक उपयोगी खाद्य पदार्थ है जिसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह पेड़ से निकलने वाले रस के सूखने से बनता है और अक्टूबर से जुलाई के बीच पेड़ से हटाया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 21 Sep 2021, 10:19 PM IST

katira.jpg

Health Tips: गोंद कतीरा एक उपयोगी खाद्य पदार्थ है जिसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह पेड़ से निकलने वाले रस के सूखने से बनता है और अक्टूबर से जुलाई के बीच पेड़ से हटाया जाता है। यह जितना पुरुष इस्तेमाल करते है उससे कहीं अधिक पशुओं के इलाज में काम लिया जाता है। पशुओं में गर्मी होने की स्थिति में इसे भिगोकर जौ के दलिये में खिलाया जाता है।


प्रयोग: गोंद कतीरा गर्म और ठंडे दोनों मौसम में प्रभावशाली है। एक दिन में इसकी अधिकतम 3-4 ग्राम की मात्रा ली जा सकती है। इसेे रात में भिगोकर सुबह दूध, शर्बत और आइसक्रीम में मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं।

Read More: गले की खराश में आराम देगा तुलसी का पानी


इसे तलकर व भूनकर, लड्डू और मिठाई में डालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपको पास की पंसारी की दुकान से मिल जाएगा।

लाभ: खांसी, दस्त, पसीना, लू लगना ,खुश्की, ज्यादा प्यास लगने पर, हाथ और पांव व पेशाब में जलन होने पर यह काफी उपयोगी होता है। थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी और माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद होता है।

Read More: कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों में दिख रही गैंग्रीन की समस्या, ऐसे पहचानें लक्षण

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल