30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips : क्या प्लेट में हैं ये जरूरी पोषक तत्व

क्या आपको पता है एक प्लेट में आपकी जरूरत के अनुसार कितने पोषक तत्व मौजूद होते हैं । और क्या यह सारे पोषक तत्व आपके प्लेट में हैं । आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके डाइट में ऐसी कौन-कौन सी चीजें शामिल होनी चाहिए जिससे आप के पोषक तत्व में कमी ना आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 27 Oct 2021, 9:46 PM IST

Health tips :  क्या प्लेट में हैं ये जरूरी पोषक तत्व

healthy diet nutrition full plate

नई दिल्ली। ज्यादा खाना खाने से आपके विटामिन की पूर्ति एनर्जी की पूर्ति नहीं हो जाती। जरूरत है कि शरीर को जिन जिन चीजों की जरूरत है वह सारे पोषक तत्व आपके एक प्लेट के अंदर होने चाहिए। तो आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसा ही प्लेट तैयार करेंगे जिसमें हम आपको बताएंगे कि आप क्या-क्या ऐड करके अपने लिए प्रोटीन रिच विटामिन रिच डाइट प्लान रेडी कर सकते हैं।
आपके शरीर को जरूरत के अनुसार सभी तरह के पदार्थ खाना अति आवश्यक है।
साथ ही वेट लॉस के लिए जरूरी नहीं है कि आप भूखे रहें। जरूरी ये है कि आप अपनी रोजाना कि थाली में ये हेल्दी बदलाव करें। इसके साथ ही ये कुछ खास नियम भी फॉलो करें।

आपके प्लेट में जरूर होना चाहिए हरी पत्तेदार सब्जी
हरी पत्तेदार सब्जी विटामिन बी और विटामिन डी से भरपूर होती है ।इसे आपके डाइट में अवश्य होना चाहिए आप मौसम के अनुसार अपने पसंद की हरी पत्तेदार सब्जियों को सुने और अपने डाइट प्लान में शामिल करें ।अगर पालक का सीजन है तो पालक को जरूर अपने डाइट में शामिल करें।

अंडे और दूध को रखें अपने डाइट में
कैल्शियम की मात्रा को पूरा करने के लिए आपको अपने डाइट में अंडा और दूध तो इंक्लूड करना ही पड़ेगा। अंडा और दूध दोनों ही कैल्शियम रिच सोर्स होते हैं ।किसी दवाई को खाने से अच्छा है कि आप इन दोनों चीजों को अपने खाने में शामिल करें।

300 से 400 कैलोरी वाली बनाए अपनी थाली
यदि आप अपने वेट को कम करना चाहते हैं तो ऐसे ही इनग्रेडिएंट को अपने प्लेट में शामिल करें। जिसके कैलोरी कम हो ताकि सारे खाने की कैलोरी को मिलाकर आपके पेट में 300 से 400 कैलोरी वाले ही फूड हो।


प्रोटिन
दाल ,अंडा ,चिकन करी ,मछली ,मीट यह सभी प्रोटीन रिच सोर्स हैं। आप हफ्ते में दो से तीन बार अपने प्लेट में इन सारी चीजों को जरूर शामिल करें । इनमें से एक-एक करके अल्टरनेट अड्डे पर भी आप अपनी थाली में प्रोटीन के स्रोत को ऐड कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल