29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये ड्रिंक्स, शरीर में नहीं बढ़ने देते हैं शुगर का लेवल

डायबिटीज हो जाने पर इन पेय पर्दार्थ को कर सकते हैं डाइट में शामिल। इन ड्रिंक्स के रोजाना सेवन से शरीर में शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 8 Oct 2021, 1:35 PM IST

diabetes

diabetes

नई दिल्ली। डायबिटीज पेशेंट्स को अपने डाइट की स्पेशल करने की जरूरत होती है। क्योंकि खाने-पीने की मात्रा काफी हद तक डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। वहीं यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो इन पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान में रखें कि इनमें कोल्डड्रिंक जैसी चीजें शामिल नहीं है। क्योंकि इनका सेवन से सिर्फ शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है। आपको उन्हीं पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो डायबिटीज को नियंत्रण में रखें।
तो चलिए जानते हैं इन पेय पदार्थों के बारे में जिनका सेवन डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए फायदेमन्द हो सकता है।

नारियल पानी का सेवन
यदि आप डायबिटीज के मरीज हो तो आपको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। नारियल पानी में लगभग 90 प्रतिसत से ज्यादा पानी होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। नारियल के पानी में विटामिन बी,एमिनो एसिड,एंजाइम आदि पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए आप इसको रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी का सेवन बहुत ही कम लोग करते हैं। वहीं ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है। वहीं यदि आप डायबिटीज जैसी बीमारी से ग्रसित हैं तो ऐसे में ग्रीन टी का सेवन लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन से रक्तचाप,हानिकारक कोलेस्ट्रोल का स्तर काफी हद तक कम हो जाता है, वहीं ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सक्षम होती है।

लो फैट मिल्क
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं तो लो फैट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन,विटामिन,मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है।वहीं इनमें कार्ब्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए डायबिटीज जैसी बीमारी में स्किम्ड मिल्क का सेवन लाभदायक हो सकता है।

सब्जियों और फलों का जूस
आप सब्जियों या फलों के जूस को डाइट में शामिल आकर सकते हैं। फल मीठे होते हैं इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को कोशिश करना चाहिए कि फलों की जगह वेजटेबल्स को इस्तेमाल करें। इनमें विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो डायबिटीज में लाभदायक होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।