मोटापे और दिमाग का सीधा संबंध
हमारे मोटापे (Obesity) और बढ़ते वजन (Higher Weight) का हमारे दिमाग की कार्य क्षमता (Brain Function) से सीधा संबंध होता है। अपनी तरह के इस पहले शोध 'ओबेसिटी और ब्रेन कैपेसिटी' में शोधकर्ताओं ने पाया कि जैसे-जैसे किसी व्यक्ति का वजन या मोटापा बढ़ता है, उनके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह (Blood Flow) का स्तर भी गिरता है। विशेष रूप से, मस्तिष्क का एक विशेष हिस्सा हिप्पोकैम्पस को वजन बढऩे के दौरान कम रक्त प्रवाह प्राप्त होता है। दिमाग का यह हिस्सा दरअसल, हमें नई यादों, सीखने और भावनाओं के लिए ज़िम्मेदार है। वहीं शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि लगातार मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने से भी अवसाद (Depression), एडीएचडी (ADHD), बॉयोपोलर डिस्ऑर्डर (Biopolar Disorder), सिज़ोफे्रनिया (Schizophrenia), ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी (Traumatic Brain Injury), नशे की लत लगना, आत्महत्या का विचार मन में आना और ऐसे ही अन्य मानसिक विकार हो सकते हैं।