
नई दिल्ली। Home Remedies for Dandruff: डैंड्रफ का सबसे सामान्य कारण ड्राई स्किन होना है। डैंड्रफ की समस्या में सिर से सफेद रंग की पपड़ीनुमा जैसी कोई चीज गिरने लगती है। असल में ये हमारी डेड स्किन होती है। सिर में नमी की कमी के कारण भी डैंड्रफ हो सकता है। ड्राई फ्लेक्स तब बनते हैं जब स्कैल्प को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है। डैंड्रफ के अन्य कारणों में से एक सिर में मौजूद अतिरिक्त तेल भी हैं, यह बैक्टीरिया और कवक के विकास का कारण बनता है, जिससे डैंड्रफ हो जाती है।
डैंड्रफ एक सामान्य सी समस्या है लेकिन यह कई बार हमें असहज महसूस करती है और इसका इलाज भी मुश्किल है। डैंड्रफ के इलाज के लिए अक्सर लोग एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार यह शैंपू ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं। डैंड्रफ का संबंध हाइजीन से नहीं है, लेकिन बालों को नियमित तौर पर धोने और ब्रश करने से डेड स्किन को सिर से हटाया जा सकता है। इस काम के साथ ही कुछ घरेलू उपाय अपनाएं जाए तो ये हमारे लिए लाभदायक होगा।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए करे घरेलू उपचार
Updated on:
5 Oct 2021, 1:15 PM IST
Published on:
5 Oct 2021, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.