3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: बार बार होने वाले छींक के असरदार घरेलू उपचार

क्या आपको भी बार बार छींक की समस्या हो जाती है। या फिर एक छींक के बाद लगातार छींक पे छींक आना शुरू हो जाता है। ऐसे मैं आपको हमारे इन घरेलू उपचारों को जरूर अपनाना चाहिए शायद इसके बाद आपकी समस्या जड़ से खत्म हो जाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 2 Nov 2021, 12:21 PM IST

बार बार होने वाले छींक के असरदार घरेलू उपचार

home remedies for frequent sneezing

नई दिल्ली। बार-बार छींक आने से व्यक्ति परेशान एवं चिड़चिड़ा हो जाता है। छींक के कारण कई लोगों को सिर में दर्द भी होने लगता है। अगर आप भी लगातार छींक आने से परेशान हैं, छींक रोकने का घरेलू उपचार भी कर सकते हैं।
छींक शरीर को एलर्जी से बचाने की स्वभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति को बहुत जल्दी-जल्दी छींक आती है तो यह व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी को दर्शाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं की कैसे आप अपनी छींक को ठीक कर सकते हैं।

1.एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
2. लागातार छींक आने पर पान के पत्ते का रस निकालें। एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार पिएँ।

3. बार-बार छींक आने पर रूईं में 2-3 बूंद लैवेंडर का तेल लगाकर सूंघें। इससे छींक से राहत मिलती है।

4. छींक को रोकने के लिए एक चावल के दाने के बराबर कपूर को बताशे, या चीनी के साथ खाएँ। खाने के बाद पानी पी लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल