2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: दांत दर्द को ठीक करने के असरदार घरेलू नुस्खे

क्या आपको भी दांतो में दर्द की समस्या बार बार होते है । तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं। दांत दर्द को ठीक करने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 2 Nov 2021, 9:54 PM IST

दांत दर्द को ठीक करने के असरदार घरेलू नुस्खे

Effective home remedies to cure toothache

नई दिल्ली। दांत में दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन ये बेहद असहनीय होता है। दांत दर्द की वजह से कई बार चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यहां तक कि सिर में दर्द भी हो सकता है। दांत का दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो दांत दर्द होने पर तुरंत पेन किलर या एंटीबायोटिक दवा खाने की बजाय घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।

हल्दी

हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए। यह दांत दर्द की दवा की तरह जल्दी असर करता है और दर्द से तुरंत आराम दिलाता है।

प्याज
प्याज अपने गुणों के कारण मुंह के जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। दांत में दर्द होने पर प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें, या चबाएं।

बेकिंग सोडा
रूई को पानी में डालकर निचोड़ लें। इसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर इसे दर्द वाले दांत पर अच्छी तरह घुमाएं। इसके अलावा गुनगुने पानी में बेकिंग सोडा डालकर उससे कुल्ला करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल