2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heart Health Tips: दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए कौन सा एक्सरसाइज सही है, क्या खाएं और किन चीजों को खाने से बचें

Heart Health Tips: कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने के लिए और अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। इसलिए आपको आहार में उन खाद्य सामग्रियों को शामिल करना चाहिए जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 27 Jan 2022, 11:19 AM IST

How to Prevent Heart Attack and Stroke

How to Prevent Heart Attack and Stroke

वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी और अस्त-व्यस्त जीवनशैली के कारण हृदय संबंधी रोगों का जोखिम भी बहुत बढ़ गया है। जिससे हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक से होने वाली मौतों में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इसका एक मुख्य कारण हमारा गलत खानपान और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल है। तो आइए जानते हैं आपके हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज सहायक हो सकती हैं। साथ ही जानिए हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक खाद्य पदार्थों के बारे में...

हार्ट हेल्थ के लिए करें ये एक्सरसाइज-

अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन कम से कम 35-40 मिनट के लिए इंटेंस वकआउट करना चाहिए। इसमें रनिंग, जॉगिंग, ब्रिस्क वॉक, स्विमिंग, योगा या साइकिलिंग आदि एक्टिविटीज को शामिल कर सकते हैं। आप इनके लिए ट्रेनर की सहायता भी ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप की उम्र 45 वर्ष या उससे अधिक है, तो सबसे पहले अपना हेल्थ चेकअप कराएं और उसके बाद फिजिकल ट्रेनर की गाइडेंस में वर्कआउट ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। मेडिटेशन और योगा करना स्ट्रेस दूर करने के साथ ही हृदय रोगों के जोखिम को कम करने का बेहतरीन तरीका है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें-

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने के लिए और अपने हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। इसलिए आपको आहार में उन खाद्य सामग्रियों को शामिल करना चाहिए जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में आप अपने आहार में साबुत अनाज, सब्जियां, फल, सूखे मेवे, मछली, वेजिटेबल ऑयल आदि को शामिल कर सकते हैं।

इन चीजों के सेवन से बचें-

आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जो हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ाते हैं। इसलिए आपको अधिक पोटेशियम युक्त चीजें, अधिक तेल-मसाले, नमक से बना खाना, फ्रेंच फ्राइज, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, व्हाइट ब्रेड, पिज़्ज़ा, पास्ता, पेस्ट्री, मैदा से बनी चीजें, फ्रोजन फूड आदि के सेवन से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल