31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर में कैसे रखें खुद का ध्यान, एक्सरसाइज पर हो फोकस

बदलते मौसम में कैंसर मरीजों को ज्यादा सावधानी की आवश्कयता होती है। कैंसर रोगी इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Sharma

•

Updated: 7 Feb 2024, 3:50 PM IST

cancer_1.jpg

बेंगलूरु में पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर के मामले अधिक

जो कैंसर से ग्रसित हैं और कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी ले रहे हैं। उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण होने की आशंका बढ़ जाती है। इससे सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। मौसम बदल रहा है, ऐसे में आप खुद का ज्यादा ध्यान रखिए। बदलते मौसम की परेशानियों से बचने के लिए ज्यादा ध्यान रखिए।

खून में कमी - कीमोथैरेपी अथवा रेडियोथैरेपी में उपयोग होने वाली कुछ दवाओं के कारण हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है। इससे शरीर में थकान होती है और ठंड लगने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।

पानी की कमी - कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी के दौरान, पानी की कमी की समस्या भी हो सकती है जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। इसमें भी ठंड या इस मौसम में लगने वाले संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

थकान और कमजोरी - इस समय शरीर के विभिन्न शिथिलताओं के कारण थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है।

बरतें यह सावधानियां
- अत्यधिक ठंड पडऩे पर घर ही रहें और अपने आप को गर्म रखें।
- अगर घर से बाहर जाना हो तो अपने शरीर को पूरा कवर कर निकलें।
- त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि नमी बनी रहे। त्वचा में दरारें नहीं आएं।
- अगर एक्सरसाइज करने घर से बाहर जाते है तो एक्सरसाइज घर पर ही करें।
- चिकित्सक की सलाह से फ्लू वैक्सीन लगवाएं, सर्दी-जुकाम पर परामर्श अवश्य लें।
- पूरी नींद लें, गुनगुने पानी का सेवन करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल