24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचाव के उपाय किए हैं तो हैवी वर्क आउट में मास्क हटा सकते

सवाल- लॉकडाउन खुल गया है। पार्कों में आना-जाना और व्यायाम शुरू हो गया है। क्या सावधानी रखनी चाहिए?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hemant Kumar Pandey

•

Updated: 23 Jun 2020, 12:22 PM IST

बचाव के उपाय किए हैं तो हैवी वर्क आउट में मास्क हटा सकते

बचाव के उपाय किए हैं तो हैवी वर्क आउट में मास्क हटा सकते

सवाल- लॉकडाउन खुल गया है। पार्कों में आना-जाना और व्यायाम शुरू हो गया है। क्या सावधानी रखनी चाहिए? कई पाठक
जवाब-पार्कों में अभी जाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए जॉगिंग करना है तो कॉलोनी में या कम भीड़ वाले पार्क का चयन करें। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें और मास्क लगाएं। अपने पास सैनिटाइजर रखें, बीच-बीच में लगाते रहें। हैवी वर्कआउट करते समय मास्क हटा सकते हैं। शरीर में ऑक्सीजन कम होने से दिक्कत हो सकती है लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए दूसरों से दूरी व अन्य उपाय अपनाएं। पानी भरपूर पीएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
सवाल-जब खड़ा होता हूं तो चक्कर आते हैं। आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। ऐसा किस वजह से हो रहा है? 18 वर्षीय पाठक
जवाब -इसके तीन मुख्य कारण हो सकते हैं। गर्मी बढ़ी है। इससे पसीना अधिक निकलता है। शरीर में पानी की कमी से लो बीपी के कारण चक्कर आते हैं। अगर ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं तो हो सकता है कि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस की समस्या है। इसमें भी ऐसे लक्षण दिखते हैं। कई बार आंखों में समस्या होने से सिर भारी रहता है। इसलिए आंखों की जांच करवा सकते हैं। अगर इनमें से कोई कारण नहीं है तो किसी न्यूरोलॉजिस्ट से सलाह लें और जरूरी जांचें करवाएं।
डॉ. संकल्प शास्त्री और डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, फिजिशियन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल