31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उसम से बढ़ती पिंपल्स की समस्या, ठंडे पानी से 9-10 बार चेहरा धोएं

सवाल- बारिश के दिनों में पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए क्या करें? एक महिला पाठक
less than 1 minute read
Google source verification
उसम से बढ़ती पिंपल्स की समस्या, ठंडे पानी से 9-10 बार चेहरा धोएं

उसम से बढ़ती पिंपल्स की समस्या, ठंडे पानी से 9-10 बार चेहरा धोएं

सवाल- बारिश के दिनों में पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए क्या करें? एक महिलापाठक
जवाब- उमस से पिंपल्स की समस्या बढ़ती है। इसलिए दिन में कई बार ठंडे पानी से मुंह को धोएं। जिनकी त्वचा तैलीय है वे कोशिश करें कि दिन में 2-3 बार फेसवॉश से चेहरे को धोएं। कोई भी ऑयली कॉस्मेटिक न लगाएं। लगाना है तो जेल वाले कॉस्मेटिक लगा सकते हैं। जिन्हें पिंपल्स की गंभीर समस्या है उनको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। ज्यादा ऑयली और मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से बचें। हरी सब्जियां- सलाद ज्यादा मात्रा में खाएं।
सवाल- मुझे कई वर्षों से फंगल इन्फेक्शन की समस्या है। ठीक नहीं हो रहा है। स्थायी इलाज बताइए? अनेक पाठक जवाब-आमतौर पर फंगल इन्फेक्शन का इलाज 15 दिन से एक माह तक होता है। बिना डॉक्टरी सलाह मेडिकल स्टोर से क्रीम लेकर लगा लेने से यह ठीक नहीं होगा। इसमें स्टेरॉइड होता है, जिससे दाग कुछ समय के लिए दब जाते हैं लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं होते। इसके लिए पूरा इलाज लें। साथ ही अपने कपड़े मशीन में नहीं बल्कि गर्म पानी में धोएं और धूप में सुखाएं। धूप नहीं है तो कपड़े आयरन करने के बाद ही पहनें। हाइजीन का भी ध्यान रखें।
डॉ. सविता अग्रवाल और डॉ. अंशुल माहेश्वरी, त्वचा रोग विशेषज्ञ

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल