27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy Food: बच्चों के Immunity Power को बढ़ाने के लिए खाने में दें ये चीजें, होगें कई फायदे

इन तरीकों से बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी हेल्दी फूड का सेवन करने से बच्चे रहेंगे हमेशा स्वस्थ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 10 Feb 2021, 9:43 PM IST

Weak Immune System

Weak Immune System

नई दिल्ली। सर्दी हो या फिर गर्मी हर बदलते मौसम का असर बच्चों के शरीर में ज्यादा होता है। इससे बच्चे बार-बार बीमार होते है और इसके पीछे का कारण भी होता है बच्चों की इम्यूनिटी(Weak Immune System) का कमजोर होना। क्योंकि जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर(Weak Immune System) होती है उन पर बीमारियों का असर जल्दी होता है। और बार बार बीमार(Sick) पड़ने से शरीर कमजोर हो जाता है बच्चों की रोग प्रतोधक क्षमता मजबूत हो इसके लिए आपको उनके खान पर विशेष ध्यान देना होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से यह कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण (Bacterial Infection), फंगस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है। आज हम बता रहे है। बच्चों के Immunity Power को बढ़ाने के लिए कि इन चीजों का करें सेवन ..

हरी पत्तेदार सब्जियां

बच्चों को भले ही सब्जियां खाने में रूचि ना हो, लेकिन मां को चाहिए को वो ऐसे बच्चे के लिए ज्यादा से ज्यादा हरे सब्जियां का उपयोग करें। जिसमें पत्तागोभी, फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, पार्सले, केल जैसी सब्जियां शमिल हो। इन सब्जियों विटामिन ए, सी और के, कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्‍च के गुण पे जाते है जो में संक्रमण से लड़ने और बचाने में मदद करते है। साथ ही इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है।

सियान पीपर

लाल मिर्च भले ही तीखी हो लेकिन इसमें कैप्‍सेसिन नामक तत्‍व होता है जो कि विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। ये इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाने के साथ जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करता है। सब्जियों के साथ बच्चे को इसका सेवन भी कराए। । ये तत्‍व इम्‍यूनिटी को बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

अच्छी नींद

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि बच्चों की नींद का पूरा होना। बच्चों को कम से कम 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। रात में देर तक जागने से हमारी इम्यूनिटी लॉस होने लगती है।इसलिए बच्चों को जल्दी सोने के लिए कहे।

जंक फूड्स से रखें दूर

आज के समय में बच्चों के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है उनका गलत खानपान। खानपान ठीक ना होने से भी इम्यूनिटी कम होने लगती है अगर आपका बच्चा बाहर का खाना, जंक फूड्स, पैकेटबंद चीजें, मीठी चीजें, प्रॉसेस्ड फूड्स आदि बहुत अधिक खाता है, तो जाहिर तौर पर उसकी इम्यूनिटी कम होने लगती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।