इस प्राम्प्ट के तहत फेसबुक तीन विकल्प देगा - 'मदद पाएं', 'जो ढूंढ रहे वो देखें', या 'रद्द करें'। रिपोर्ट में कहा गया, "नए पॉप अप फीचर का लक्ष्य प्लेटफार्म पर नशे से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है। हालांकि यह नशीली चीजों की बिक्री को रोक तो नहीं सकता है, लेकिन जो लोग नशे की आदत से उबरने के लिए मदद चाहते हैं, उन्हें सही जगह पहुंचने में मदद कर सकता है।" जो लोग नशे की आदत से उबरने के लिए मदद चाहते हैं, उनके लिए ये फीचर सोने पे सुहागा का काम करेगा ।