अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day 2024) की मांग को 1923 में शुरु किया गया था। लेकिन इसको सेलिब्रेट पहली बार 1999 में किया गया था। त्रिनिदाद के विद्वान डॉ. जेरोम टीलकसिंह की बदौलत इस दिवस की शरुआत की गई थी। उनका सपना था कि एक दिन पुरुषों की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने का दिन हो और वह दिन परुषों को समर्पित हो। पुरुषों के स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा और सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल के महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक था। यह विचार तेजी से वैश्विक स्तर पर फैल गया, और विभिन्न देशों ने उत्सव, संवाद और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इसे अपनाया।