28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: जानें कोरोना का आपके किडनी पर क्या पड़ता है असर

जानें क्या सच में कोरोना आपके किड़नी पर असर करता है। किडनी से कोरोना का क्या संबंध आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में आपको पूरी जानकारी देंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 31 Dec 2021, 5:51 PM IST

Corona Virus Hides From the Immune System

Corona Virus Hides From the Immune System

नई दिल्ली। किडनी के स्वास्थ के लिए आप न जानें क्या क्या करते हैं । पर क्या आप जानते है की किडनी को कोरोना के बाद से कई प्रकार की समस्या हुई है।किडनी के हेल्थ पर कोरोना का गहरा प्रभाव पड़ा है । आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी संपूर्ण जानकारी देंगे। एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे-जैसे शरीर में कोरोना वायरस का हमला बढ़ता है, ये इम्यून सिस्टम को कमजोर करने के साथ-साथ दूसरे बॉडी पार्ट्स में सूजन पैदा कर रहा है। अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज, हाइपरटेंशन या मोटापे की समस्या है तो फिर कोरोना का शरीर पर असर और ज्यादा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कोराना से संक्रमित होने के बाद अपने सभी लक्षणों पर ध्यान दें और शरीर में हो रहे किसी भी तरह के बदलाव को नजरअंदाज ना करें।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अल्पकालीन किडनी क्षति के बिना अस्पताल में मृत्यु दर 10 फीसद रही जबकि अल्पकालीन किडनी क्षति से मरीजों में 72 फीसद मृत्यु दर देखा गया। कोविड-19 का हमला सीधे इम्यूनिटी और अंगों पर होता है जो उसी वायरस जनित बीमारी की गंभीरता को जोड़ता है।

यह भी पढ़े -Corona pandemic: कोरोना महामारी में बढ़ते स्क्रीन टाइम का क्या पड़ता है आपके उपर असर

अंग खराब होने की आशंका
सार्स-कोव-2 वायरस फेफड़ों के जरिये रक्तवाहिकाओं में पहुंचकर किडनी सहित विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकता है। आईसीयू में भर्ती पांच फीसदी मरीज तो ‘एक्यूट किडनी फेलियर’ तक के शिकार हो रहे हैं। इसमें उन्हें डायलिसिस पर रखने की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों के कोरोना से दम तोड़ने की आशंका भी अधिक पाई गई है।

पेनकिलर न खाए
किडनी रोगी कोरोना होने पर किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करवाएं।
दर्द या बुखार होने पर पैरासिटामॉल लें, पेनकिलर के सेवन से बचें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल