16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

List of Diseases Caused by Alcohol : सिर्फ एकाध पैग और 60+ बीमारियों और विकारों का खतरा, यहां पूरी लिस्ट देखिए

Diseases Caused by Alcohol List In Hindi : शराब से होने वाली 60 से अधिक बीमारियों व विकारों का रिस्क रहता है। यहां पर उनके बारे में पढ़िए।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Ravi Gupta

May 16, 2026

List of Diseases Caused by Alcohol, sharab se hone wali bimariyan,

Diseases Caused by Alcohol | प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo- Gemini AI

List of Diseases Caused by Alcohol In Hindi : शराब की बोतलों पर एक लाइन में चेतावनी लिखी होती है। ये पढ़ने के लिए एक लाइन भर है लेकिन, इसका मतलब है कि शराब पीने से 60 से अधिक बीमारियों व विकारों का रिस्क रहता है। कई लोगों को ये भी लगता है कि शराब से सिर्फ कैंसर, हार्ट की बीमारी होती है। जबकि, ये लिस्ट और भी लंबी है। इस लिस्ट को देखने के बाद समझ आ जाएगा कि सिर्फ एक पैग भी कितना खतरनाक है।

शराब के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान पर मेडिकल जर्नल 'Addiction' में प्रकाशित एक व्यापक वैश्विक समीक्षा (Global Review) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ICD-11 (International Classification of Diseases) डेटाबेस के अनुसार, अल्कोहल सीधे तौर पर 62 विभिन्न प्रकार की बीमारियों और शारीरिक चोटों के लिए जिम्मेदार है।

न्यूरोसाइंसन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कई बीमारियां '100% Alcohol-Attributable' हैं, यानी अगर दुनिया में शराब न हो, तो इन बीमारियों से हम बच सकते हैं। ये बीमारी शराब के अंदर जाते ही शुरू हो जाती हैं और जैसे आप इससे तौबा करते लेते हैं उसके कुछ घंटों के बाद ही इसके अच्छे संकेत भी अंदरूनी तौर पर होने लगते हैं।

शराब के रिस्क के बारे में PMC पर प्रकाशित शोध रिपोर्ट भी इसका उल्लेख करती है।

शराब से होने वाली 62 बीमारियों और विकारों की पूरी सूची

1. पाचन तंत्र और लिवर की बीमारियां (Digestive & Liver Diseases)

  1. अल्कोहलिक फैटी लिवर (Fatty Liver)
  2. अल्कोहलिक हेपेटाइटिस (Liver Inflammation)
  3. अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis)
  4. एक्यूट पैन्क्रियाटाइटिस (अग्नाशय की गंभीर सूजन)
  5. क्रोनिक पैन्क्रियाटाइटिस
  6. अल्कोहलिक गैस्ट्राइटिस (पेट की अंदरूनी परत में सूजन)
  7. पेट और आंतों के अल्सर (Gastric Ulcers)
  8. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग (पेट या खाने की नली से खून बहना)
  9. पोर्टल हाइपरटेंशन (लिवर के कारण नसों में दबाव बढ़ना)
  10. मालएब्जॉर्प्शन सिंड्रोम (पोषक तत्वों को सोखने की क्षमता खत्म होना)

2. मानसिक और व्यवहार संबंधी विकार (Neuropsychiatric & Behavioral Disorders)

  1. अल्कोहल डिपेंडेंस सिंड्रोम (शराब की लत/व्यसन)
  2. एक्यूट अल्कोहल इंटॉक्सिकेशन (शराब का गंभीर जहर या नशा)
  3. डेलिरियम ट्रेमेंस (शराब छोड़ने पर होने वाला जानलेवा मानसिक भ्रम)
  4. अल्कोहलिक साइकोसिस/साइकोटिक डिसऑर्डर (मतिभ्रम और पागलपन)
  5. अल्कोहलिक डिमेंशिया (याददाश्त पूरी तरह खत्म होना)
  6. वेर्निके-कोर्साकोफ सिंड्रोम (थायमिन की कमी से होने वाला गंभीर मस्तिष्क विकार)
  7. गंभीर अवसाद (Clinical Depression)
  8. एंग्जायटी डिसऑर्डर (अत्यधिक घबराहट और चिंता)
  9. स्लीप एपनिया और क्रोनिक इंसोमनिया (नींद से जुड़े गंभीर विकार)
  10. अल्कोहलिक ब्लैकआउट्स (अस्थायी रूप से याददाश्त खो जाना)

3. तंत्रिका तंत्र की बीमारियां (Nervous System Diseases)

  1. अल्कोहलिक न्यूरोपैथी (नसों का डैमेज होना, जिससे हाथ-पैरों में जलन या सुन्नता होती है)
  2. सेरेब्रल एट्रोफी (मस्तिष्क का सिकुड़ना)
  3. मिर्गी या दौरे पड़ना (Epilepsy/Seizures)
  4. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का डिजनरेशन
  5. गतिभंग (Ataxia - शरीर के संतुलन और चलने-फिरने पर नियंत्रण खोना)

4. हृदय और परिसंचरण तंत्र की बीमारियां (Cardiovascular Diseases)

  1. अल्कोहलिक कार्डियोमायोपैथी (दिल की मांसपेशियों का कमजोर और बड़ा हो जाना)
  2. क्रोनिक हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप)
  3. एट्रियल फिब्रिलेशन (दिल की धड़कन का अत्यधिक अनियमित होना)
  4. अतालता (Cardiac Arrhythmias)
  5. इस्केमिक स्ट्रोक (मस्तिष्क में खून का थक्का जमना)
  6. हेमोरेजिक स्ट्रोक (मस्तिष्क की नस फटना)
  7. एथेरोस्क्लेरोसिस (शराब के कारण धमनियों में ब्लॉकेज होना)

5. कैंसर (Cancers - Group 1 Carcinogen)

  1. मुंह का कैंसर (Mouth Cancer)
  2. ग्रसनी का कैंसर (Pharynx Cancer)
  3. स्वरयंत्र का कैंसर (Larynx Cancer)
  4. ग्रासनली का कैंसर (Esophageal Cancer)
  5. लिवर कैंसर (Liver Cancer)
  6. कोलोरेक्टल कैंसर (बड़ी आंत और मलाशय का कैंसर)
  7. स्तन कैंसर (Breast Cancer - महिलाओं में)
  8. पेट का कैंसर (Stomach Cancer)

6. अंतःस्रावी, पोषण और चयापचय रोग (Endocrine & Metabolic Diseases)

  1. टाइप 2 डायबिटीज
  2. अल्कोहलिक हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर का अचानक खतरनाक स्तर तक गिर जाना)
  3. गंभीर कुपोषण (Malnutrition)
  4. थायमिन (विटामिन B1) की कमी
  5. फोलेट और विटामिन B12 की कमी
  6. हाइपेरूरिसीमिया और गाउट (यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में गंभीर दर्द)
  7. टेस्टिकुलर एट्रोफी (पुरुषों में अंडकोश का सिकुड़ना और टेस्टोस्टेरोन की कमी)
  8. गाइनोकोमेस्टिया (हार्मोनल असंतुलन के कारण पुरुषों में स्तनों का उभरना)

7. संक्रामक रोग और कमजोर इम्यूनिटी (Infectious Diseases)

  1. निमोनिया (Pneumonia - फेफड़ों का गंभीर संक्रमण)
  2. ट्यूबरकुलोसिस (टीबी - Tuberculosis)
  3. इम्यूनोडेफिशिएंसी (रोग प्रतिरोधक क्षमता का पूरी तरह नष्ट होना)
  4. हेपेटाइटिस सी और अन्य रक्त जनित संक्रमणों के प्रति संवेदनशीलता
  5. यौन संचारित रोग (STDs/HIV - असुरक्षित व्यवहार के कारण जोखिम बढ़ना)

8. गर्भावस्था और भ्रूण को नुकसान (Pregnancy & Fetal Disorders)

  1. फीटल अल्कोहल सिंड्रोम (FAS - गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक व शारीरिक रूप से विकलांग होना)
  2. फीटल अल्कोहल स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (FASD)
  3. समय से पहले जन्म (Premature Birth)
  4. गर्भपात (Miscarriage/Stillbirth)

9. बाहरी कारण, चोटें अन्य (External Causes & Injuries)

  1. अल्कोहल पॉइजनिंग
  2. सड़क यातायात दुर्घटनाएं
  3. ऊंचाई से गिरना और फ्रैक्चर (कमजोर हड्डियों के कारण)
  4. डूबना (Accidental Drowning)
  5. आत्महत्या और स्व-हानि की प्रवृत्तियां (Suicide & Self-harm)

सवाल- शराब पीने से कौन-कौन से अंग खराब होते हैं?

जवाब- अक्सर लोग इस तरह का सवाल गूगल पर सर्च करते हैं। शराब मुंह, फेफड़े, लिवर, किडनी से लेकर दिमाग… हर अंग के लिए नुकसानदायक है। शरीर के अंदर जाते ही ये अंगों को डैमेज करना शुरू कर देता है।