29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reduce Belly Fat: गर्मियों में ये 5 चीजें दोगुनी रफ्तार से जिद्दी चर्बी को पिघाला देंगी, बढ़ा पेट होगा अंदर

Easy To Lose Belly Fat In Summer: पेट और कमर की चर्बी जिद्दी होती हैं, इसे कम करना सबसे कठिन है, लेकिन गर्मी में इसे कम करना आसान हो सकता है। कैसे? चलिए जानें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 23 Apr 2022, 12:41 PM IST

lose_belly_fat_in_summer_5_drinks_for_reduce_obesity___.jpg

lose belly fat in summer 5 drinks For Reduce obesity

अगर आपके पेट और कमर पर चर्बी जम गई है एक्सरसाइज के बाद भी पिघलने का नाम नहीं ले रही तो, गर्मियों का मौसम सही समय है, इसे पिघलाने का। इस गर्मी में पांच ऐसे ड्रिंक के बारे में आपको बताने जा रहे जो आपके जिद्दी जमा फैट को आसानी से पिघला देंगे।

फैट कम करने के लिए जरूरी है कि मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जाए। गर्मियों में कई ऐसे ड्रिंक आप बना कर पी सकते हैं जो मेटाबॉलिक रेट हाई कर सकते हैं। क्विक फैट लॉस के लिए अपनी डेली डाइट इन में से किसी एक या दो ड्रिंक को रोज शामिल करना शुरू कर दें।

गर्मियों में फैट पिघालाने वाले 5 ड्रिंक- 5 Summer Fat Melting Drinks

1) हर्बल वाटर
पानी में अगर आप पुदीना के पत्ते, नींबू का टुकड़े डाल कर रख दें और इसी पानी का बार-बार पीएं तो ये आपके वेट के साथ शरीर में जमा गंदगी को दूर करने का भी काम करेगा। ये हर्बल वाटर तेजी से कैलोरी बर्न करके एक फ्लैट टमी बनाता है।

2) सेब का सिरका
क्विक वेट लॉस और जिद्दी चर्बी को पिघलाने वाले ड्रिंक में सेब साइडर सिरका (ACV) सबसे कारगर होता है। पेट और कमर की चर्बी को पिघालने के लिए रोज एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका पीना शुरू कर दें। सेब के सिरका में मुख्य घटक एसिटिक एसिड, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर, फैट बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ाकर और भूख को कम कर देता है। ये ड्रिंक वेट कम करनेके साथ लिवर पर जमा फैट को भी कम करता है।

3) ग्रीन टी
गुड़हल या नींबू की चाय जैसी हर्बल टी को आप गर्म या ठंडा पीना शुरू कर दें। कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये चाय बहुत काम आएंगे। इन चाय में मौजूद एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ईजीसीजी), शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, फैट बर्न को बढ़ा सकते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं। ग्रीन टी में कैफीन भी होता है जो एनर्जी लेवल को बढ़ाता है और व्यायाम के दौरान प्रदर्शन में सुधार करता है, जिससे बेहतर वजन घटाने में योगदान होता है।

4) नींबू पानी
ये वजन कम करने में नींबू पानी का भी बड़ा योगदान होता है। खासकर जिद्दी चर्बी को पिघलाने में। नींबू विटामिन सी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और फैट बर्न को बढ़ावा दे सकते हैं। नींबू पानी पीने से आपका पाचन भी प्राकृतिक रूप से बेहतर होता है क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होता है।

5) अंगूर
अंगूर में पेट की चर्बी बर्न करने की क्षमता होती है। पेट की चर्बी से छुटकारा पाने और हेल्दी वेट बनाए रखने के लिए इन पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स जैसे सोडा जैसे हाई कैलोरी वाली ड्रिंक को बदलने का प्रयास करें। आप चाहें तो अंगूर का रस लें या पूरा अंगूर खाएं।

तो इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लें। गर्मी में आपको वजन कम करना आसान हो जाएगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।