14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ककड़ी खाने से नहीं होती थकान, ये भी फायदे

ककड़ी में करीब 70-80 फीसदी पानी होता है। इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखती है, जिससे गर्मी में लू और थकान नहीं होती है।
less than 1 minute read
Google source verification
ककड़ी खाने से नहीं होती थकान, ये भी फायदे

ककड़ी खाने से नहीं होती थकान, ये भी फायदे

ककड़ी में करीब 70-80 फीसदी पानी होता है। इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखती है, जिससे गर्मी में लू और थकान नहीं होती है। शरीर में पानी का स्तर पर्याप्त होने से स्किन संबंधी परेशानी नहीं होती है। साथ ही टॉक्सिक तत्व यूरिन के रास्ते बाहर निकालती है। इससे त्वचा में चमक बढ़ती है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है जिससे कब्ज आदि की परेशानी नहीं होती है। कैल्शियम ज्यादा होने से हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। ककड़ी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और सी होता है। विटामिन ए आंखों के लिए, बी और सी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे स्नैक्स के रूप में ककड़ी का नियमित प्रयोग कर सकते हैं। इसको सलाद के रूप में भी लेना चाहिए। यह शरीर में इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करती है। स्किन संबंधी परेशानी में इसका जूस लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।