
Makar Sankranti 2025: There are hidden benefits of eating sesame seeds on Makar Sankranti, many diseases are cured,
Makar Sankranti 2025: 14 जनवरी को मनाए जाने वाला त्योहार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) एक खास त्योहार है जिसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। देशभर में इसे कई अलग नामों से जाना जाता है जिसे अलग परंपरा के साथ भी मनाया जाता है। ऐसे में कुछ लोग इसे तिल और गुड़ के लड्डू खाकर मनाते हैं। लेकिन लोगों को पता नहीं है इसके पीछे का कारण क्या है और इसके स्वास्थ्य लाभ क्या है। यह सर्दी में आने वाला त्योंहार होता है। इस मौसम में तिल, गुड़ आदि का सेवन सर्दी से बचने के लिए किया जाता है। ऐसे में जानते है क्या है तिल खाने के फायदे।
पाचन तंत्र में फायदेमंद
तिल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर करने मे मदद करता है। इससे कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। साथही तिल में मौजूद तेल डाइजेस्टिव एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे खाना आसानी से पचने में मदद मिलती है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं
कैल्शियम और मैग्नीशियम हमोर दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में तिल में ये दोनों भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। साथ ही तिल ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से भी हमें बचाता है। ऐसे में सर्दियों में तिल (Makar Sankranti 2025) खाना हमारे लिए फायदेमंद होता है।
वेट लॉस में फायदेमंंद
तिल में फाइबर होने के कारण यह हमोर वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिल जाती है। साथ इसका सेवन आपको सर्दी से बचाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। जिससे आप सर्दी में ठंड से बच जाते हैं।
इम्यून पावर बढ़ाएं
तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर फ्री रेडिकल डैमेज बचता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद तिल
तिल में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा में होता है। जिसस आपकी त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। तिल का सेवनत्वचा को नमी देता है और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही तिल में प्रोटीन और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तिल बालों के झड़ने को रोकता है और बालों को प्राकृतिक रूप से बनाने में मदद करता है।
आयरन की कमी दूर करें
एनीमिया में शरीर में खून की कमी हो जाती है जिसके कारण थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। तिल में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो एनीमिया से बचाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप तिल का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस चीज का पानी से बालों का झड़ना हो सकता है कम
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
13 Jan 2025 10:48 am
Published on:
13 Jan 2025 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Herpes Simplex Virus: होंठों या प्राइवेट पार्ट में बार-बार छाले? सावधान! हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

