टीवी देखने की बजाय इंटरेक्टिव स्क्रिन टाइम जैसे मोबाइल पर टैक्स्ट मैसेज करना या गेम खेलना किशोरों की नींद के घंटों को घटा रहा है। यह बात हाल में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के शोध से सामने आई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सोने से पहले सिर्फ स्क्रीन पर इंटरेक्टिव समय बिताने से ही बच्चों की नींद प्रभावित नहीं होती। दिन के दौरान प्रत्येक घंटे के लिए जब बच्चे अपनी सामान्य मात्रा से अधिक वीडियो गेम खेलते हैं, तो उनकी नींद में लगभग 15 मिनट की देरी होती है।