29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है मानव शरीर की सबसे लंबी और सबसे छोटी हड्डियां, जानें इसके बारे में

Longest and Smallest Bone of Human Body: शरीर की सबसे बड़ी हड्डी हमारी जांघो में होती है जिसे फीमर कहते हैं और शरीर की सबसे छोटी हड्डी हमारे कान की होती है जिसे स्टेपीज के नाम से जाना जाता है। आइए इससे जुड़ी और बाते जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Singh Rana

•

Updated: 22 Oct 2021, 1:39 PM IST

ये है मानव शरीर की सबसे लंबी और सबसे छोटी हड्डियां, जानें इसके बारे में

name the longest and smallest bone of human body

नई दिल्ली। (Longest and Smallest Bone of Human Body) आपके शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं। इसकी संरचना अलग-अलग ढंग की होती है। हड्डियों के कारण ही मनुष्‍य का शरीर खड़ा हो पाता है। हड्डियों का भार हमारे शरीर के वजन का 14 प्रतिशत होता है। ये 50 प्रतिशत पानी और 50 प्रतिशत ठोस पदार्थ से मिलकर बनती हैं। यह ठोस पदार्थ हमारे मसल्स के एक्टिव टिशूज होते हैं, जिनसे हड्डियों का विकास होता रहता है। ज्यादातर हड्डियां बीच से खोखली होती हैं। इनके बीच एक जैली होती है, जिसे बोनमैरो कहते हैं। इस जैली में ब्लड सेल्स बनते हैं। रेड ब्लड सेल्स शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं और सफेद ब्लड सेल्स तुम्हारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। 206 हड्डियों में शरीर की सबसे बड़ी हड्डी हमारी जांघो में होती है जिसे फीमर कहते हैं और शरीर की सबसे छोटी हड्डी हमारे कान की होती है जिसे स्टेपीज के नाम से जाना जाता है। आइए इससे जुड़ी और बाते जानते हैं।

फीमर मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे लंबी हड्डी है। यह लगभग 19.9 इंच लंबा होता है और आमतौर पर इसे जांघ की हड्डी के रूप में जाना जाता है। केवल उसकी जांघ को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फीमर सबसे लंबी हड्डी है। यह कूल्हे से नीचे घुटने के क्षेत्र तक फैला होता है।

स्टेपीज मानव शरीर की सबसे छोटी और हल्की हड्डी होती है। इसकी लंबाई लगभग 11 इंच (28 से.मी.) होती है। यह हमारे कानों के बीच में मौजूद होते हैं। मध्यम कान में तीन हड्डियां हैं जो मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डियों में से एक हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।