31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध पीने के बाद ने करें इन चीजों का सेवन सेहत को हो सकता है नुकसान

दूध का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं दूध पीने के बाद कुछ चीजें ऐसी हैं जिनको खाने से सेहत में बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 9 Oct 2021, 6:43 PM IST

milk

milk

नई दिल्ली। हेल्थ के फिटनेस की बात आती है तो दूध के सेवन को जरूरी माना जाता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम,प्रोटीन,मिनरल्स और विटामिन्स पाया जाता है। इसलिए दूध का सेवन रोजाना जरूरी होता है। पर इसी के साथ कुछ और बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। जैसे कि दूध पीने के बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ताकि ये सेहत को नुकसान न पहुचाएं। तो चलिए जानते हैं। इन चीज़ों के बारे में।

दूध के साथ कभी भी खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। जैसे कि नींबू,आचार इनके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इनमें साइट्रिक पाया जाता है। दूध के बाद साइट्रिक फ़ूड खाने से पेट में दर्द,एसिडिटी या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्रेड बटर के साथ दूध ने पिएं
अक्सर लोग मॉर्निंग में ब्रेड-बटर के साथ दूध का सेवन करते हैं। वहीं इन सारे फूड्स में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। जिससे कि इनको डाइजेस्ट होने में काफी समय लगता है। वहीँ आपको उल्टी होने के जैसी संभावना भी हो सकती है।

मिर्च मसालेदार भोजन
दूध के सेवन के बाद कभी भी मिर्च मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारे पाचन की सेहत में बुरा असर पड़ सकता है। वहीं पेट में गैस की समस्या भी बनी रहती है।

मछली का सेवन नहीं करना चाहिए
दूध के साथ कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मछली में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे कि मछली को डाइजेस्ट होने में कई दिक्कतें भी आ सकती हैं। वहीं मछली खाने के बाद दूध का सेवन करने से फ़ूड प्वाइजनिंग,अपच,गैस की समस्या और स्किन में सफ़ेद धब्बों का खतरा दो गुना तक बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल