डॉ. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गले में दर्द या खराश जैसी समस्या तो पहले भी होती थी। ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन, जिस तरह का दर्द मरीज बता रहे हैं उससे ये समझ में आ रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है। इस आधार पर ये माना जा सकता है कि इस बार कोरोना गले पर हमला कर रहा है। क्योंकि, कई मरीज इस तरह की समस्या लेकर आ रहे हैं और कोविड टेस्ट में पॉजिटिव भी मिले हैं। हाालांकि, इसको लेकर डरने-घबराने की जरूरत नहीं है। इस तरह के मरीज करीब एक सप्ताह के भीतर स्वस्थ भी हो रहे हैं।