
Oil For Heart प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
GoodOil For Heart: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है। गलत खानपान और तनाव भरी दिनचर्या के कारण हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप सिर्फ अपने खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को थोड़ा समझदारी से चुनेंगे तो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते है।
हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खास तेल ऐसे हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। आइए जानते हैं ये तेल कैसे दिल की सेहत का ख्याल रखते हैं।
जैतून का तेल यानी Olive Oil को हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो हार्ट को कई तरह की बीमारियों (Heart Disease) से बचाते हैं। रोजाना खाना पकाने या सलाद में कच्चे जैतून के तेल का इस्तेमाल दिल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
कैनोला ऑयल भी एक हल्का और हेल्दी ऑप्शन है। इसमें सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा बहुत कम होती है। जिससे ये दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और धमनियों को साफ रखने में मदद करते हैं। इस तेल की खास बात ये है कि यह तेल ज्यादा महंगा भी नहीं होता और इसका स्वाद भी बहुत हल्का होता है। जिससे इसे आसानी से डेली की कुकिंग में शामिल किया जा सकता है।
सूरजमुखी के तेल में पॉलिइअनसैचुरेटेड फैट्स (PUFAs) की अच्छी मात्रा होती है। यह ब्लड में ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन E भी भरपूर होता है जो दिल को ऑक्सीडेटिव तनाव (Oxidative Stress) से बचाता है। सूरजमुखी का तेल उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है जो तले-भुने खाने पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें धुआं जल्दी नहीं उठता और यह हाई हीट पर भी स्थिर रहता है।
Updated on:
20 Jun 2025, 4:48 PM IST
Published on:
19 Jun 2025, 6:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.