
Oral Hygine Mouth Care: दुर्गंध वाले मुंह से चूमना पड़ सकता है भारी,Oral Hygine Mouth Care: दुर्गंध वाले मुंह से चूमना पड़ सकता है भारी,Oral Hygine Mouth Care: दुर्गंध वाले मुंह से चूमना पड़ सकता है भारी,Oral Hygine Mouth Care: दुर्गंध वाले मुंह से चूमना पड़ सकता है भारी
नई दिल्ली। जीवन में स्वास्थ्य का महत्व हम सभी समझते हैं। साथ ही हम बाहर से दिखने वाले शरीर के अंगों जैसे कि बाल और त्वचा का ख्याल भी रखते हैं। लेकिन इन सबके बीच हम अक्सर ओरल हेल्थ (Oral Hygine Mouth Care) पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि भारत में 80 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की ओरल हेल्थ यानी मुंह की समस्या से परेशान हैं। इसके बाद भी लोग ओरल हेल्थ की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। मुंह की सफाई ठीक से न होने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः जब मुंह से आने लगे बदबू तो अपनाएं घरेलू उपचार
डॉ. टीना शॉ ने बताया कि दुर्गंध वाले मुंह से कोई किसी को चूमता है तो उसके मुंह के बैक्टीरिया दूसरे व्यक्ति के मुंह में जा सकते हैं।
अच्छा होगा कि मुंह से आने वाली दुर्गंध के बारे में साथी से खुलकर बात करें।
दंत चिकित्सक और ओरल जीनोम की संस्थापक डॉ. टीना शॉ के मुताबिक दुर्गंध वाले मुंह से चुंबन करने से या दुर्गंध वाली मुस्कान भी किसी को नुकसान पहुंचा सकती है।
मुंह से आने वाली दुर्गंध मुंह में प्लाक का निर्माण कर सकती है, मसूड़े की बीमारी हो सकती है और बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है। अगर आप अपने साथी को लार भरा चुंबन करते हैं तो ये सारी चीजें होने की संभावना होती है।
Published on:
31 Jul 2021 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
