
Pica Disorder एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति बार-बार ऐसी चीजें खाने की इच्छा महसूस करता है, जो खाने के लिए नहीं होतीं। (Source- Chatgpt)
Pica Disorder Cause: अगर आपको या आपके घर में किसी बच्चे, गर्भवती महिला या बड़े व्यक्ति को बार-बार बर्फ, मिट्टी, चॉक, कागज या साबुन जैसी चीजें खाने का मन करता है, तो इसे सिर्फ अजीब आदत समझकर नजरअंदाज न करें।
क्लीवलैंड क्लिनिक और एनसीबीआइ के अनुसार, यह पिका (Pica Disorder) का संकेत हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति बार-बार ऐसी चीजें खाने की इच्छा महसूस करता है, जो खाने के लिए नहीं होतीं। आइए जानते हैं इस मनोविकार के बारे में और इसके लक्षण क्या हैं?
पिका एक खाने से जुड़ा मनोविकार (Eating Disorder) है। इसमें व्यक्ति कम से कम एक महीने या उससे अधिक समय तक ऐसी चीजें खाने की इच्छा करता है, जिनका कोई पोषण मूल्य नहीं होता। जैसे मिट्टी, चॉक, कागज, बर्फ, बाल, राख, साबुन या कपड़े का टुकड़ा। हालांकि छोटे बच्चे कभी-कभी जिज्ञासा में ऐसी चीजें मुंह में डाल लेते हैं, लेकिन अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
एनसीबीआइ के अनुसार, पिका डिसऑर्डर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह कुछ लोगों में ज्यादा देखा जाता है;
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, पिका डिसऑर्डर में अलग-अलग लोगों की क्रेविंग अलग हो सकती है;
अगर लंबे समय तक ऐसी चीजें खाई जाएं, तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
30 Jun 2026 05:18 pm
Published on:
01 Jul 2026 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
