कई लोगों से आपने सुना होगा कि सुबह के समय उनकी उंगलियों में सूजन रहती हैं। कई बार अंगुठियां भी नहीं निकल पाती या पहनने में दिक्कत आती है। हालांकि यह चिंता का कारण नही हैं, लेकिन इसके प्रति लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। यदि आपको उंगलियों में सूजन की ज्यादा परेशानी है, तो डॉक्टर्स को जरूर दिखाएं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन कारणों की वजह से भी उंगलियों में सूजन की समस्या रहती है।