7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजाना 10 मिनट चलाएं साइकिल, मिलेंगे ये 6 गजब के फायदे, ये लोग न करें साइक्लिंग

Ride a bicycle for ten minutes every day : अधिकतर लोग व्यायाम (Exercise) के तौर पर साइक्लिंग (Cycling) करते हैं। इससे शरीर की एक्सरसाइज होती है। साथ ही हम इसे कहीं जाने के लिए एक साधन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

2 min read
Google source verification
Ride a bicycle for ten minutes every day

Ride a bicycle for ten minutes every day

Ride a bicycle for ten minutes every day : अधिकतर लोग व्यायाम (Exercise) के तौर पर साइक्लिंग (Cycling) करते हैं। इससे शरीर की एक्सरसाइज होती है। साथ ही हम इसे कहीं जाने के लिए एक साधन के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए 40 मिनट रोजाना साइक्लिंग (Cycling) करने की जरूरत है। यह पैरों, फेंफड़ों, इम्यून सिस्टम, मानसिक स्वास्थ्य और जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है।

वाईएमसीए (यंग मैन क्रिश्चियन एसोसिएशन) के एक अध्ययन के अनुसार जो लोग साइक्लिंग (Cycling) करते थे उनका वेल बीइंग स्कोर साइक्लिंग नहीं करने वालों की तुलना में 30 प्रतिशत बेहतर था। इम्यून सिस्टम के लिए साइक्लिंग (Cycling) वरदान है। साइक्लिंग (Cycling) माइल्ड एक्सरसाइज में आती है। यह वजन कम करने में भी मदद करती है। शरीर में कैलोरी को खत्म करने में साइक्लिंग बेहद कारगर है। यह हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर के जोखिम को भी कम करती है। इसे कोई भी कर सकता है।

साइक्लिंगके फायदे Benefits of cycling

  • इससे मूड अच्छा रहता है। इसे करने से हृदय स्वस्थ और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • डायबिटीज में भी फायदेमंद है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शारीरिक क्षमता बढ़ती है।
  • मानसिक तनाव कम होता है। साइकिल चलाने से तनाव, अवसाद या चिंता की भावनाएं कम हो सकती हैं।
  • साइकिल चलाते समय सड़क या अपनी गति पर ध्यान केंद्रित करने से वर्तमान क्षण के प्रति एकाग्रता और जागरूकता विकसित करने में मदद मिलती है। बच्चों को साइक्लिंग अवश्य कराएं।
  • यह दिनभर की मानसिक हलचल से ध्यान हटाने में मदद करती है।
  • अगर लगता है कि आप सुस्त, उदासीन हैं या दिमाग धीरे-धीरे चल रहा है, तो कम से कम 10 मिनट के लिए साइक्लिंग करें। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ जाता है। गट हैल्थ अच्छी रहती है। शरीर ऊर्जावान होता है।

ये लोग न करें साइक्लिंग

साइक्लिंग (Cycling) से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। हार्ट प्रॉब्लम वाले लोग साइक्लिंग से बचें। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति वाले व्यक्ति को भी साइक्लिंग नहीं करनी चाहिए।

डॉ.राम गुलाम राजदान

मनोचिकित्सक

अजय सिंह, फिटनेस ट्रेनर