2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेब का मुरब्बा खाने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

जिस तरह से सेब आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, उसी प्रकार फाइबर से भरपूर सेब का मुरब्बा खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें रोजाना एक सेब का मुरब्बा खाना चाहिए। साथ ही इससे गैस की परेशानी भी दूर की जा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 27 Jan 2022, 10:00 PM IST

Seb Ka Murabba Khane Ke Fayde

Seb Ka Murabba Khane Ke Fayde

रोजाना एक सेब का सेवन कई लोगों को दूर रखने में सहायक होता है। सेहत के लिए सेब खाने के बहुत से फायदे भी बताए गए हैं। सेब में आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, आयरन, प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम तथा सोडियम आदि मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब ही नहीं, बल्कि इसका मुरब्बा खाने के भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वैसे तो सेब का मुरब्बा आप दिन में कभी भी खा सकते हैं, परंतु सुबह-सुबह इसका सेवन अधिक फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं सेब का मुरब्बा खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

1. त्वचा के लिए फायदे
दाग धब्बों तथा झुर्रियों जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए सेब का मुरब्बा काफी फायदेमंद होता है। रोजाना सेब का मुरब्बा खाने से इसमें मौजूद प्रोटीन तथा एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। जिससे आपको स्वस्थ त्वचा पाने में मदद मिल सकती है।

2. कब्ज में आराम दिलाए
जिस तरह से सेब आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, उसी प्रकार फाइबर से भरपूर सेब का मुरब्बा खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें रोजाना एक सेब का मुरब्बा खाना चाहिए। साथ ही इससे गैस की परेशानी भी दूर की जा सकती है।

3. एनीमिया में राहत
जिन लोगों को खून की कमी यानी एनीमिया रोग होता है, उन्हें कमजोरी के साथ कई शारीरिक समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे लोगों को आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए सेब का मुरब्बा आयरन का अच्छा स्रोत होने के कारण इसका सेवन एनीमिया से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल