
Side effects of Hing Hing khane ke nuksan
Hing Side Effects: हींग खाने में स्वाद बनाने का काम करता है। साथ ही सेहत का भी ख्याल रखने में मदद करता है। हींग कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक मात्रा में हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता जाता है। इसलिए हींग का सेवन सीमित मात्रा में करें। तो आइए जानते है अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में
हींग खाने के नुकसान
1. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से किसी-किसी मामले में गर्भपात का कारण भी बन सकती है। इसके अलावा स्तनपान करा रही महिलाओं को भी हींग का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शिशु की तबियत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़े: अमरूद ही नही, अमरूद की पत्तियों में छिपे हैं कई अनगिनत राज, पाचन को दुरुस्त बनाने में करता है मदद
2. सिर दर्द की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है।
3. पेट की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से पेट में समस्या पैदा हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से कुछ लोगों को गैस या दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट में जलन और मतली की समस्या भी हो सकती है।
यह भी पढ़े: आंवला और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, इम्यूनिटी सिस्टम होती है मजबूत
4. सूजन की समस्या हो सकती
जरूरत से ज्यादा हींग का सेवन करने से सूजन की समस्या हो सकती है। क्योंकि अधिक मात्रा में हींग का सेवन करने से कई लोगों को होंठों, गर्दन और चेहरे पर सूजन आ सकती है। अगर आपको ऐसी कोई भी समस्या नजर आती है तो आप फौरन हींग का सेवन कम कर दें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
04 Sept 2022 03:07 pm
Published on:
04 Sept 2022 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Herpes Simplex Virus: होंठों या प्राइवेट पार्ट में बार-बार छाले? सावधान! हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

