1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: पथरी की समस्या से रहते हैं परेशान तो न करें पपीता का सेवन,इन बीमारियों होने पर भी पपीता के सेवन से बचें

Health Tips: पपीता की बात करें तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है,लेकिन वहीं इनका ज्यादा सेवन कई बीमारियों में करना सही नहीं माना जाता है, ऐसे में इन बीमारियों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 12 Jan 2022, 11:43 AM IST

Health Tips: पथरी की समस्या से रहते हैं परेशान तो न करें पपीता का सेवन,इन बीमारियों होने पर भी पपीता के सेवन से बचें

Health Tips

नई दिल्ली। Health Tips:पपीता की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है, पपीता स्वाद में तो अच्छा होता ही है वहीं ये सेहत के लिए भी अच्छा होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई बीमारियों में पपीते का सेवन अच्छा नहीं होता है। यदि आप भी इन बीमारियों से पीड़ित हैं और पपीते का सेवन करते हैं तो ये बहुत ही ज्यादा नुक्सानदायक साबित होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि कौन सी ऐसी बीमारियां हैं जिनके होने से यदि आप पपीते का सेवन करते हैं तो ये नुकसानदायक साबित होता है।

1.ब्लड शुगर के पेशेंट न करें पपीते का सेवन
यदि आप भी ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने कि समस्या से ग्रसित हैं और इस समस्या को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको पपीते के सेवन को अवॉयड करना चाहिए, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे ब्लड में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है, और ये पेशेंट्स के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है,इसलिए ऐसे पेशेंट्स को इसके ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

2.कब्ज की समस्या होने पर न करें पपीते का सेवन
आमतौर पर कब्ज की समस्या से यदि आप परेशान रहते हैं तो आपको पपीते का सेवन लाभदायक साबित होता है,लेकिन वहीं यदि आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो ये नुकसानदायक भी साबित हो सकता है, इसलिए यदि आप कब्ज के जैसी गंभीर समस्या से ग्रसित रहते हैं तो आपको पपीते के सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए।

3.हार्ट के पेशेंट न करें पपीते का सेवन
यदि आपको भी दिल से जुड़ी कोई समस्या रहती है तो आपको पपीते के सेवन को अवॉयड करना चाहिए, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से आपका हार्ट बीट तेज जो सकता है, इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा मात्रा में पपीते के सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए। वहीं कम मात्रा में यदि आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में नुकसान कम होता है।

4.पथरी की समस्या होने पर नहीं करना चाहिए पपीते का सेवन
पपीते की बात करें तो ये सेहत के लिए वैसे तो बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि पपीता का सेवन से आपकी पथरी की समस्या और बढ़ सकती है,पपीते में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है, वहीं जो व्यक्ति पथरी की समस्या से पीड़ित हैं उनको पपीते के ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए क्योंकि विटामिन सी यदि शरीर में ज्यादा मात्रा में चला जाए तो इससे दिक्क्तें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। इसलिए कोशिश करें जितना हो सके उतना कम ही इसका सेवन करें।

5.स्किन में एलेर्जी की समस्या से रहते हैं परेशान तो न करें पपीते का सेवन
यदि आपके भी स्किन में एलेर्जी की समस्या रहती है तो आपको पपीते के सेवन को अवॉयड करना चाहिए,पपीता की बात के तो इसमें एक लेटेक्स नामक तत्व पाया जाता है जो एलेर्जी को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करता है, ऐसे में यदि आपके भी त्वचा में एलेर्जी बनी रहती है तो आपको पपीते के ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें इन सब्जियों को

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल