2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसिक सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए इन आसान से टिप्स को जरूर करें फॉलो

सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए हम बहुत सारे टिप्स को फॉलो करते हैं लेकिन सेहत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को दूर करने कि भी बेहद आवश्य्कता होती है, ताकि आप स्वस्थ रहे और वहीं मानसिक सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपके शरीर से दूर रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 1 Feb 2022, 12:50 PM IST

मानसिक सेहत को स्वस्थ बना के रखने के लिए इन आसान से टिप्स को जरूर करें फॉलो

mental health

शरीर के ऊपर तो खासतौर पर सभी ध्यान देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मानसिक सेहत के ऊपर ध्यान देना उतना ही आवश्यक होता है, मानसिक सेहत की यदि आप केयर नहीं करते हैं तो अनेकों दिक्कतें आपको झेलनी पड़ सकती हैं, जैसे कि डिप्रेशन का शिकार होना, अत्यधिक चिंता में रहना, आत्महत्या जैसा बुरा विचार आना। ये सारी चीजें तभी होती हैं जब व्यक्ति की मानसिक सेहत स्वस्थ नहीं होती है।
इसलिए जानिए इन टिप्स के बारे में जो आपके मानसिक सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होती हैं और इन्हें आपको रोजाना जरूर फॉलो करना चाहिए।

रोजाना अपने काम को पूरा करने कि कोशिश करें
कई बार ऐसा होता है कि आप अपने काम को पूरा नहीं कर पाते हैं, ऐसे में आप उस काम को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं इसलिए कोशिश करें कि आप अपना टारगेट को बना लें और उसे पूरा करें, इससे प्रतिदिन अपना काम भी पूरा होता जाएगा वहीं आप काम को लेकर भी चिंतित नहीं रहेंगें। टारगेट को रोजाना फॉलो करने से वहीं आप अपना काम भी समय से पूरा कर लेते हैं।

अपनी बातें दूसरों से जरूर शेयर करते रहें
कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति किसी भी विषय को लेकर बहुत ही ज्यादा स्ट्रेस में रहने लगता है, और वहीं ये चीज आगे चलकर डिप्रेशन या मानसिक तनाव का कारण बनती है, इसलिए व्यक्ति को अपनी बात किसी न किसी से जरूर शेयर करते रहना चाहिए ताकि वो व्यक्ति स्ट्रेस को दूर करने में व्यक्ति कि मदद कर सके। आप अपनी बात किसी से भी शेयर कर सकते हैं चाहे वो आपका फैमिली मेंबर हो या आपका दोस्त। इसलिए कोशिश करें कि अपनी बात हमेसा किसी न किसी से बताते रहे ये चीजें आपकी मानसिक सेहत के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: घर से काम करते हुए मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अपनाएं ये उपाय

पुरानी चीजों को बार-बार याद न करें
कोशिश करें कि आप अपने पास्ट की चीजों को भूल जाएँ, बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो पुरानी चीजों को लेकर ही अपने साथ चलते हैं, ऐसे में ये आपके स्ट्रेस का कारण बनता है इसलिए आपको कोशिश करना चाहिए कि पुरानी चीजों को भूलकर आपको आगे बढ़ना शुरू कर देना चाहिए ताकि आप स्ट्रेस फ्री रहे और आपका माइंड भी फ्रेश रहे।

खुद के लिए भी समय निकालें
आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि व्यक्ति अपने काम अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित रहता है, वे पूरा दिन इसी में लगा रहता है और अपनी लाइफ को एन्जॉय करना भी भूल जाता है। लेकिन यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको कोशिश करना चाहिए कि खुद के लिए भी थोड़ा सा समय निकालें, जिसमें आप अपना पसंदीदा काम कर सकें। ऐसा यदि आप करते हैं तो ये मानसिक सेहत के लिए बेहतरीन साबित होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल